श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे से पहले टीम में एक बार फिर कप्तानी बदलाव देखने को मिला है। विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस को वनडे और टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट में कप्तानी बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है और अब एक बार फिर बोर्ड ने व्हाइट बॉल टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार (25 मई) को वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे, टी20 और टेस्ट टीम का ऐलान किया, जिसमें कुसल मेंडिस को वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

Advertisement

कुसल मेंडिस ने दासुन शनाका की जगह ली है। शनाका ने हाल ही में खेले गए T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की कप्तानी संभाली थी। हालांकि श्रीलंका ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सुपर-8 में लगातार तीन हार के बाद बाहर हो गया था। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने कप्तानी में बदलाव करने का फैसला लिया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में श्रीलंका क्रिकेट में कप्तानी को लेकर काफी अस्थिरता देखने को मिली है। दासुन शनाका से पहले चरिथ असलंका टीम के कप्तान थे। अब कुसल मेंडिस पिछले 6 सालों में श्रीलंका के छठे T20 कप्तान बन गए हैं। वनडे और टी20 टीम में कामिंडु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं टेस्ट टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा संभालेंगे और कामिंडु वहां भी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

श्रीलंका टीम के इस वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 3 जून से खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की वनडे टीम:
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), जनिथ लियानागे, चरिथ असलंका, कामिंडु मेंडिस, मिलन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की टी20 टीम:
पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लसित क्रूसपुले, पवन रत्नायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, मिलन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुश्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की टेस्ट टीम:
पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, कामिंडु मेंडिस, सोनल दिनुषा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), मिलन रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा, कसुन राजिथा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार