पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2024 के बीच में एक बड़ा झटका लग चुका है। श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2024 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं और उनके इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बारे में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बीसीसीआई को सूचित किया है। हसरंगा का आईपीएल से बाहर होना हैदराबाद के लिए एक बड़ा झटका है।

Advertisement

फिलहाल हसरंगा की फ्रैंचाइज़ी उनकी रिप्लेसमेंट की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर कहा है कि 26 वर्षीय खिलाड़ी को अपने बाएं टखने की चोट को ठीक करने के लिए रिहैब और आराम से गुजरना होगा और वो सीजन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसा माना जाता है कि उन्हें दुबई के एक विशेषज्ञ ने एहतियातन आराम करने की सलाह दी है, जिनसे उन्होंने कुछ दिन पहले सलाह ली थी।

Advertisement

खिलाड़ी के मैनेजर श्याम ने क्रिकबज को बताया, "मुझे ऐसा विश्वास है। श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर उनकी अनुपलब्धता के बारे में सूचित किया है। वो चिकित्सा सलाह के लिए दुबई गए और तीन दिनों तक वहां रहे। मौजूदा स्थिति को देखते हुए, विशेषज्ञ की सलाह है कि उन्हें इस सीजन में आईपीएल में भाग लेने के बजाय आराम करना चाहिए।"

Also Read: Live Score

कुछ दिन पहले, मैनेजर ने इस वेबसाइट को बताया था कि हसरंगा निश्चित रूप से SRH के लिए खेलेंगे। दिलचस्प बात ये है कि हसरंगा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से अपनी रिटायरमेंट वापस लेकर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध कराया था, वो अलग बात है कि वो इस सीरीज में खेले नहीं लेकिन अगर हसरंगा को रिटायरमेंट से हटाकर टेस्ट टीम में नहीं चुना गया होता, तो आईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण वो जून में टी-20 वर्ल्ड कप के पहले चार मैचों में श्रीलंका का नेतृत्व नहीं कर पाते। इसलिए श्रीलंका क्रिकेट के इस फैसले को एक चालाकी भरा कदम भी कहा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार