भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली एक बार फिर से खराब दौर से गुजर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मैच जिताऊ अर्धशतक लगाने के बाद से उनका बल्ला उनसे रूठा हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी वो सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद कुछ लोग कोहली को संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं।

Advertisement

कोहली की आलोचना के बीच श्रीलंका के दिग्गज अर्जुन रणतुंगा ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान पर बेवजह दबाव डालने की कोई वजह नहीं है। रिटायरमेंट का फैसला उन्हें खुद लेने देना चाहिए और हर बार उन पर स्पॉटलाइट होना जरूरी नहीं है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए थे।

Advertisement

टेलीग्राफ से बात करते हुए राणातुंगा ने कहा, "कोहली जैसे खिलाड़ी के लिए जिसने इतने रन बनाए हैं, मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छा होगा कि ये उन पर छोड़ दिया जाए। ये एक ऐसा फैसला है जिसे कोहली को लेना चाहिए, इसलिए उन्हें लेने दें। हमेशा उन पर ही क्यों ध्यान दिया जाता है? मुझे लगता है कि ये बिल्कुल अनावश्यक है। ये उनका फैसला है, इसलिए उन्हें लेने दें।" 

रणतुंगा ने ये भी सुझाव दिया कि विराट को सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर या राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज क्रिकेटरों से बात करनी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें अपनी फॉर्म को फिर से हासिल करने में मदद मिल सकती है। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कोहली को सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर या राहुल द्रविड़ जैसे लोगों से बात करनी चाहिए। वो यही कर सकते हैं। वो निश्चित रूप से उनकी मदद कर सकते हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार