कोलंबो, 18 मार्च (CRICKETNMORE): सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की 126 रनों की पारी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को बांग्लादेश पर 139 रनों की बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट खोकर 268 रन बना लिए हैं। दिलरूवान परेरा 26 और सुरंगा लकमल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Advertisement

मुस्ताफीजुर रहमान और शाकीब अल हसन की गेंदबाजी के आगे सिर्फ करुणारत्ने ही मेजबान टीम की बल्लेबाजी की डोर को संभाल पाए। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रहमान और शाकिब ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

अपने तीसरे दिन के स्कोर बिना कोई विकेट के 54 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंका की टीम को एक ओवर बाद उपल थरंगा (26) के रूप में पहला झटका लगा। थरंगा के जाने के बाद कुशल मेंडिस (36) ने करुणारत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मेंडिस को रहमान ने पवेलियन की राह दिखाई। 

लेकिन उनके जाने के बाद ही बांग्लादेशी गेंदबाज मेजबानों पर हावी हो गए और लगातार विकेट लेकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि एक छोर पर खड़े करुणारत्ने ने टीम को अहम बढ़त दिलाई। वह 217 के कुल स्कोर पर शाकिब का शिकार बने। 

करुणारत्ने ने अपनी पारी में 244 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा एक छक्का लगाया। 

इससे पहले, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने शकिब (116) के शतक के अलावा मोसादेक हुसैन (75), सौम्य सरकार (61), कप्तान मुश्फीकुर रहमान (52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में 476 रन बनाते हुए मेजबानों पर 129 रनों की बढ़त ले ली थी। क्रिकेटर्स ऑफ द फील्ड कुछ ऐसे निभाते हैं दोस्ती, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार