Sri Lanka Squad For T20I Series vs Pakistan: श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कप्तान कुसल मेंडिस की वापसी हुई है, जो चोट के कारण इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह चरिथ असलंका ने टीम की कमान संभाली थी। 

Advertisement

इंग्लैंड दौरे पर गई टीम में श्रीलंका ने जो छह बदलाव किए हैं, उनमें मेंडिस भी शामिल हैं। उस दौरे पर श्रीलंका को टी-20 इंटरेशनल सीरीज़ में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

चोट की वजह से श्रीलंका की टीम में ओपनर पाथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा सीरीज का नहीं होंगे। पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान हसरंगा की पीठ के निचले हिस्से में दर्द हुआ था और वह घर लौट आए थे। पवन रत्नायके को भी टीम से बाहर कर दिया गया है, उन्हें इंग्लैंड में मेंडिस की जगह टीम में शामिल किया गया था।

बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका के मामले में भी ऐसा ही बदलाव किया गया। पीठ की चोट के कारण फर्नांडो इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे, और उनकी जगह मदुशंका को टीम में बुलाया गया। श्रीलंका ने चमिंडु विक्रमसिंघे को भी वापस बुलाया है, जिन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ अपना टी-20 इंटरनएशनल डेब्यू किया था, हालंकि अभी तक इस फॉर्मेट में तीन मैच ही खेले हैं। 

लंका प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद सहान अराच्चिगे को भी मौका मिला है। जो एशियन गेम्स में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा हैं। एशियन गेम्स में चुने गए स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को भी जगह दी गई है। तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। 

टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के मुकाबले 9,11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जाएंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score


Sri Lanka Make Six Changes for Pakistan T20Is, Kusal Mendis Returns as Captainकामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, कुसल मेंडिस (कप्तान), लाहिरू उदारा, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, विजयकांत वियास्कंथ, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा*

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार