कोलंबो, 31 अगस्त | कप्तान विराट कोहली (131) और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (104) ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए भारत को श्रीलंका के खिलाफ आर. प्रेमदासा स्टेडियम में गुरुवार को जारी चौथे वनडे मैच में विशाल स्कोर प्रदान किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पूरे 50 ओवर खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। हिन्दी में लाइव स्कोर

Advertisement

यह भारत का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले भारत दो बार श्रीलंका के खिलाफ 400 का आंकड़ा पार कर चुका है। इस मैच में भी जब कोहली और रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे तब लग रहा था कि भारत एक बार फिर 400 के आकंड़े को छू लेगा, लेकिन जैसे ही यह दोनों आउट हुए भारत वहां तक नहीं पहुंच सका। 

हालांकि अंत में मनीष पांडे ने नाबाद 50 और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 49 रनों की पारी खेलने के साथ ही छठे विकेट के लिए 101 रनों का साझेदारी करते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।  पहला विकेट छह रनों के कुल स्कोर पर शिखर धवन (4) के रूप में गिर जाने के बाद कोहली और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 219 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम के विशाल स्कोर की नींव रखी।   क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS 

कोहली और रोहित ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों ने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए और मेजबान टीम के गेंदबाजों को एक भी मौका नहीं दिया। शुरुआती ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जो धुनाई हुई उसके बाद उनका मनोबल गिर गया था जिससे कोहली और रोहित को हावी होने का मौका मिल गया। 

कोहली अच्छी लय में थे और उन्होंने इस मैच में श्रीलंका की कमान संभाल रहे लसिथ मलिंगा की गेंद को मारने का प्रयास किया लेकिन वह सीधे दिलशान मुनरावीरा के हाथों में गई। कोहली मलिंगा का वनडे में 300वां शिकार बने। वह 225 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया और 17 चौके तथा दो छक्के लगाए।

हार्दिक पांड्या 19 रनों का योगदान देकर 262 के कुल स्कोर पर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। इसी स्कोर पर रोहित भी पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 88 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। लोकेश राहुल एक बार फिर विफल रहे और सिर्फ सात रन ही बना सके।   क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS 

यहां से धौनी और पांडे ने टीम की जिम्मेदारी संभाली और 101 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।  श्रीलंका की तरफ से मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। मलिंगा, विश्व फर्नाडो, अकिला धनंजय ने एक-एक विकेट लिया।   क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार