Sri Lanka ODI and T20I Squad For Pakistan Tour: श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार (7 नवंबर) को पाकिस्तान दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज और टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ट्राई सीरीज में तीसरी टीम जिम्बाब्वे की है। वनडे  सीरीज 11 नवंबर से रावलपिंडी में शुरू होगी और ट्राई सीरीज भी इस वेन्यू पर ही 17 नवंबर से खेली जाएगी। 

Advertisement

तेज गेंदबाज दिलशाम मदुशंका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं,क्योंकि घुटने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। उनकी जगह एहसान मलिंगा को टीम  में शामिल किया गया है।  नुवानिडु फर्नांडो, मिलन प्रियानाथ रत्नायके, निशन मदुष्का और दुनिथ वेल्लालागे टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, वानिंदु हसरंगा और प्रमोद मदुशन ने उनकी जगह ली है।

Advertisement

मथीसा पथिराना उपरी श्वसन पथ का संक्रमण के चलते टी-20 टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह असिथा फर्नांडो टीम में आए हैं। एशिया कप में ग्रुप स्टेड से ही बाहर हुए  टीम  में चार बदलाव किए हैं। नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने और बिनुरा फर्नांडो की जगह भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, दुशान हेमंथा और ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया गया है।

वनडे टीम: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा

Also Read: LIVE Cricket Score

टी-20 इंटरनेशनल टीम: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, नुवान थुशारा, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार