मेलबर्न, 29 फरवरी| श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने शनिवार को यहां भारत के खिलाफ जंक्शन ओवल मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन वह अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी। भारत ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं जिस टीम के साथ पिछले मैच में उतरे थे। हम कुछ अलग नहीं करना चाहते।
टीमें (प्लेइंग इलेवन)
भारत : हमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेम्मिाह रोड्रिगेज, दीप्ती शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडे, राधा यादव, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़।
श्रीलंका : चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), उमेश थिमाशिनी, हसिनी परेरा, हनसिमा करुणारत्ने, शशिकला सिरिवर्दने, हर्षिता मादावी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), निलक्षी डी सिल्वा, काविशा दिलहारी, सात्या संदीपनी, उदेशिका प्रावोधनी।