29 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को भोजनकाल तक 550 रनों के लक्ष्य की पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम के दो विकेट 85 रनों के कुल योग पर झटक लिए हैं। 

Advertisement

श्रीलंका ने एक समय 29 रनों पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने (44) और कुशल परेरा (24) ने नाबाद रहते हुए टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। परेरा और दिमुथ ने अब तक 17.2 ओवरों में 56 रनों की साझेदारी की है। 

Advertisement

दिमुथ ने 74 गेदों पर पांच चौके लगाए हैं, जबकि परेरा ने 46 गेंदों का सामना कर दो बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है।

इसके बाद भी हालांकि मेजबान टीम पर से हार का संकट नहीं टला है। उसे अभी भी 465 रन बनाने हैं जबकि उसके पास आठ विकेट शेष हैं। इसके अलावा उसे आज के दो सत्र और रविवार के तीन सत्र बिताने हैं। जहां तक आंकड़ों की बात है तो यह श्रीलंका के सामने अपने घर में अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

भारत की ओर से मोहम्मद समी और उमेश यादव ने एक-एक सफलता हासिल की है। समी ने 10 के निजी योग पर उपुल थरंगा को चलता किया, जबकि उमेश ने घनुष गुणारत्ने को दो के निजी योग पर आउट किया। थरंगा जब आउट हुए तब कुल योग 22 था।

इससे पहले भारत ने पहले सत्र में तीन विकेट पर 240 रनों पर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 550 रनों का लक्ष्य रखा। 

Advertisement

कप्तान विराट कोहली 103 और अजिंक्य रहाणे 23 रनों पर नाबाद लौटे। कोहली ने 136 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया। यह उनके करियर का 17वां शतक है। इसके साथ उनका टेस्ट औसत 50 के पार चला गया है।

भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 189 रन बनाए थे। कोहली 76 रनों पर नाबाद लौट थे। अभिनव मुकुंद (81) का विकेट गिरने के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई थी।

चौथे दिन कोहली ने अपनी पारी जारी रखी और एक बेहतरीन शतक लगाया। कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 51 रन जोड़े। कोहली ने इससे पहले मुकुंद के साथ 133 रनों की साझेदारी की थी।

Advertisement

श्रीलंका के लिए परेरा कुमारा और गुनाथिलाका ने एक-एक सफलता हासिल की।  ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS

श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में 291 रन बनाए थे जबकि भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत ने इसके बावजूद श्रीलंका को फॉलोआन नहीं कराया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार