पथुम निसांका (72) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका को 143 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को बड़े स्कोर तक बढ़ने नहीं दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रिटोरियस को सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए। एनरिक नॉर्टजे ने श्रीलंका के दो विकेट चटकाए।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना दिए। इस दौरान, कुसल परेरा (7) रन बनाकर नॉर्टजे की गेंद पर बोल्ड हो गए। पॉवर प्ले के बाद पथुम निसांका और चरित असलंका के बीच 30 गेंदों पर 41 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच, असलंका दो चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए।

चौथे नंबर पर आए भानुका राजपक्षे (0) शम्सी को अपनी विकेट जल्द ही झोली में दे दी। इसके बाद निसांका ने अविष्का फर्नांडो के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाते चले गए। फिर फर्नांडो (3) रन बनाकर शम्सी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। थोड़ी देर बाद ही वानिंदु हसरंगा (4) बनाकर आउट हो गए। टीम को आगे बढ़ाते हुए निसांका ने 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 गेंदों में 72 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही दासुन शनाका (11), चमिका करुणारत्ने (5), दुष्मंथा चमीरा (3) और महेश तीक्षाना (7) रनों की बदौलत टीम का स्कोर 142 रनों तक पहुंच सका।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार