अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ओपनिंग बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) की वापसी हुई है, जिन्होंने अपना आखिरी वनडे मार्च 2021 में खेला था। करुणारत्ने इस सीरीज में पथुम निसंका के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। अनकैप्ड ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को भी मौका मिला है। हेमंथा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में जगह बनाई है।

Advertisement

युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे को जगह नहीं मिली है और विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा हेमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2023 में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपनी गेंदबाजी से कमाल करने वाले 20 साल के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी टीम का हिस्सा है। बता दें कि पथिराना ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है। उनके अलावा तेज गेंदबाजी में लाहिरू कुमारा, कसुन रजीथा औऱ चमिका करुणारत्ने का भी विकल्प है। 

हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ने वाले सदीरा समरविक्रमा पर भी सिलेक्टर्स ने भरोसा जताया है। वह आखिरी बार इस फॉर्मेट में साल 2019 में खेले थे।

श्रीलंका-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जिसकी शुरूआत 2 जून से होगी। बता दें कि अफगानिस्तान इस साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन श्रीलंका सीधे क्वालीफाई करने में नाकाम रही और उसे अगले महीने जिम्बाब्वे में होने वाला वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेलना है। इस लिहाज से श्रीलंका के लिए यबृह सीरीज अहम है।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम

Advertisement

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, सदीरा समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षणा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार