Sri Lanka vs Afghanistan Test: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका का यह पहला मैच होगा। टीम में अनकैप्ड चामिक गुणसेकरा, लाहिरू उदारा और मिलन रतनायके को मौका मिला है।  बल्लेबाजी ऑलराउंडर कामिंडु मेंडिस को भी जगह मिली है। 

Advertisement

उदारा ने टी-20 इंटरनेशनल और गुणसेकरा ने श्रीलंका के लिए एक वनडे मैच खेला है। लेकिन रतनायके ने श्रीलंका के लिए कोई फॉर्मेट नहीं खेला है।    

Advertisement

सिलेक्टर्स ने लक्षिता मानसिंघे, प्रवीण जयविक्रमा और पथुम निसांका को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। इन्हें पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में में मौका मिला था। दिलशान मदुशंका फिलहाल इंटरनेशनल लीग टी-20 खेल रहे हैं और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में रमेश मेंडिस और प्रभात जयसूर्या प्रमुख स्पिनर हैं और तेज गेंदबाजी के लिए विश्वा फर्नांडो, कासून राजिथा और असिथ फर्नांडो हैं। 

बता दें कि श्रीलंका औऱ अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला मुकाबला है। मैच की शुरूआत 2 फरवरी से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, कासुन राजिथा, कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू उदारा, चमिका गुणसेकरा, मिलन रतनायके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार