गॉल, 9 मार्च (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के खिलाफ गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को सातवें विकेट के लिए मेहदी हसन मिराज (41) और कप्तान मुश्फिकुर रहीम (85) के बीच हुई शतकीय साझेदारी बारिश के आगे फीकी पड़ गई और इस कारण बांग्लादेश की पहली पारी तीसरे सत्र की समाप्ति से पहले ही 312 रनों पर सिमट गई। अपनी पहली पारी के दम पर श्रीलंका ने 182 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

अपने पहले दिन बुधवार को दो विकेट पर 133 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेश टीम ने गुरुवार को अपने खाते में 179 रन जोड़े। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम अपने खाते में नौ रन ही जोड़ पाई थी कि सुंरगा लकमाल ने पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज सौम्य सरकार (71) को आउट कर टीम को पहला बड़ा झटका दिया। 

इसके बाद शाकिब अल हसन भी 23 रन बनाकर लक्षण संदाकन की गेंद पर निरोशन डिकवाला के हाथों कैचा आउट होकर पवेलियन लौट गए। लाहिरु कुमारा ने महमुदुल्ला (8) को भी पिच पर ज्यादा देर नहीं टिकने दिया और उन्हें बोल्ड आउट कर बांग्लादेश का छठा विकेट गिराया।

महमुदुल्ला के बाद मिराज और मुश्फिकुर ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला, लेकिन डिलरुवान परेरा ने मिराज को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मिराज जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 298 था। इसी स्कोर पर परेरा ने तस्किन अहमद को खाता खोलने का मौका भी न देते हुए पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। 

Advertisement

इसके बाद बांग्लादेश की पारी को संभलने का मौका बारिश ने नहीं दिया और टीम मुश्फिकुर भी 308 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। मुस्ताफिजुर रहमान (4) भी पिच पर नहीं टिक पाए और उनके आउट होने के साथ ही बांग्लादेश की पारी सिमट गई। 

श्रीलंका के लिए परेरा और रंगना हेराथ ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं लकमाल, कुमारा और संदाकन को एक-एक सफलता मिली। 

इससे पहले, श्रीलंका ने कुशल मेंडिस (194) और डिकवेला (75), असेला गुनारत्ने (85) और परेरा (55) की बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी पहली पारी में 494 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार