Sri Lanka vs Hong Kong Match Prediction, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का आठवां मुकाबला श्रीलंका और हांगकांग के बीच सोमवार, 15 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीलंका और हांगकांग, इन दोनों ही टीमों के बीच आज तक कोई भी टी20I मैच नहीं खेला गया है। बता करें अगर एशिया कप 2025 में इनके प्रदर्शन की तो श्रीलंका ने एक मैच खेला है जिसमें उन्हें जीत मिली। वहीं हांगकांग की टीम दो मैच खेल चुकी है और दोनों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

SL vs HK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 15 सितंबर 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां 100 से ज्यादा टी20I मैच खेले गए हैं। जान लें कि यहां अब तक 113 टी20I मैच हुए हैं जिसमें से 60 रन चेज़ और 52 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 139 रन रहा है।

गौरतलब है कि दुबई के मैदान पर आखिरी टी20I मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जो कि भारत ने महज़ 15.5 ओवर में 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीता। इस मैच में 35.5 ओवर के खेल में कुल 258 रन बने और 12 विकेट गिरे।

SL vs HK T20 Head To Head Record

कुल - 00
श्रीलंका - 00
हांगकांग - 00

SL vs HK, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

SL vs HK, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा और वानिन्दु हसरंगा स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर हांगकांग की टीम की तो बाबर हयात,  निजाकत खान, आयुष शुक्ला और यासिम मुर्तजा अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

Sri Lanka vs Hong Kong Probable Playing XI

Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

Hong Kong Probable Playing XI: जीशान अली (विकेटकीपर), अंशुमन रथ, बाबर हयात, निजाकत खान, कल्हन चल्लू, किंचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), ऐजाज खान, एहसान खान, आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल।

Sri Lanka vs Hong Kong Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के आठवें मुकाबले में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SL vs HK Match Prediction, SL vs HK Pitch Report, SL vs HK Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match SL vs HK, SL vs HK Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sri Lanka vs Hong Kong

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार