Sri Lanka vs New Zealand Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का छठा मुकाबला बुधवार, 25 फरवरी को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2025 में खेला गया था जहां श्रीलंका की टीम ने 219 रनों का टारगेट डिफेंड करके न्यूजीलैंड को 7 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में कुसल परेरा ने 46 गेंदों पर 101 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

SL vs NZ, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 25 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का छठा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 64 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 36 रन चेज़ और 27 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।

SL vs NZ T20 Head To Head Record

कुल -28
श्रीलंका - 11
न्यूजीलैंड - 16
बेनतीजा - 01

SL vs NZ: Where to Watch?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

SL vs NZ: Player to Watch Out For

श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और डुनिथ वेलालागे स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड टीम की तो टिम सेफर्ट, ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटरन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Sri Lanka vs New Zealand Probable Playing XI

Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा।

New Zealand Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।

Sri Lanka vs New Zealand Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

SL vs NZ Match Prediction, T20 World Cup 2026, SL vs NZ Pitch Report, Today's Match SL vs NZ, SL vs NZ Prediction, SL vs NZ Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sri Lanka vs New Zealand

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार