टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने भी हार्दिक पांड्या के दीवाने हो गए हैं। चमिका करुणारत्ने ने हार्दिक पांड्या को अपना आदर्श बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या के नाम दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा था।

Advertisement

चमिका करुणारत्ने ने लिखा, 'अपने टी-20 डेब्यू पर अपने आदर्श हार्दिक पांड्या से बल्ला पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप एक बेहतरीन इंसान हैं और मैं वास्तव में आपके हावभाव से प्रभावित हूं। मैं इस दिन को कभी नहीं भूलूंगा। भगवान हमेशा आपको आशीर्वाद दे।' करुणारत्ने के इस पोस्ट पर हार्दिक ने रिप्लाई करते हुए दिल की इमोजी बनाई है।

Advertisement

वहीं चमिका करुणारत्ने ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक पांड्या से जुड़े एक के बाद एक 13 वीडियो पोस्ट कर डाले। ज्यादातर वीडियो में हार्दिक पांड्या चमिका करुणारत्ने को अपना बैट गिफ्ट में देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक वीडियो में चमिका करुणारत्ने जब बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तब हार्दिक को उनका हौंसला बढ़ाते हुए देखा गया था। 

इसके अलावा पहले टी-20 मैच की शुरुआत में जब मेजबान श्रीलंका का राष्ट्रगान बजने लगा था तब हार्दिक पांड्या को श्रीलंका का राष्ट्रगान गाते हुए देखा गया। उन्हें बिना हिचकिचाहट के घरेलू टीम का राष्ट्रगान गाते हुए देखना आश्चर्यजनक था और प्रशंसकों द्वारा हार्दिक की इस हरकत पर उनकी जमकर तारीफ की गई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार