Bangladesh vs Sri Lanka 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन (23 मई) मैच के बीच श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस ( Kusal Mendis Hospitalised) को छाती में दर्द की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया। पारी के 23वें ओवर के दौरान कुसल थोड़े असहज दिखे, जिसके बाद वह मैदान पर बैठ गए। मेडिकल स्टाफ द्वारा जांच के बाद वह छाती पर हाथ रखकर मैदान से बाहर चले गए। 

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डॉक्टर मंज़ूर हुसैन चौधरी ने बताया “  रोग की ठीक पहचान और बेहतर मैनेजमेंट के लिए कुसल को हॉस्पिटल ले जाया गया है। 

Advertisement

चौधरी के अनुसार, कुसल मैच से पहले डीहाइड्रैशन की कमी से झूझ रहे थे, जो उनके असहज होने का कारण हो सकता है। साथ ही उन्हें गेस्ट्राइटिस की समस्या होने का भी संदेह है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कुसल को कितने समय तक हॉस्पिटल में रहना होगा औऱ वह ढाका टेस्ट में दोबारा हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। 

27 साल के मेंडिस ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था और दूसरी पारी में ताबड़तोड़ 48 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते श्रीलंका पहला टेस्ट ड्रॉ करने में सफल रही थी। 

बता दें कि पहले टेस्ट मैच के दौरान मौसम काफी थका देने वाले और उमस से भरा था, जिसका असर मैच पर भी देखा गया। बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल को जकड़न (Cramps) के कारण तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वहीं फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबरो चौथे दिन के खेल के दौरान चुभती गर्मी के कारण मैदान छोड़कर चले गए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार