11 अप्रैल, चेन्नई (CRICKETNMORE)। 10 अप्रैल को खेले गए मैच में केकेआऱ की टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में आंद्रे रसल की बल्लेबाजी का जादू देखने को मिला।
रसल ने अपनी धमाकेदार पारी में 11 छक्के जमाए। भले ही केकेआर की टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन केकेआर को मालिक शाहरूख खान को इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
शाहरूख खान ने मैच के बाद अपने होनहार खिलाड़ी आंद्रे रसल और सुनील नरेन के साथ पार्टी कर जश्न मनाया है। तीनों का डांस करते हुए वीडियो सोशल साइट्स पर खुब वायरल हो रहा है।
अब केकेआर की टीम आईपीएल 2018 में अपना तीसरा मैच 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलगी।
देखिए रोमांचक वीडियो►