मोहम्मद नबी की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर सेंट लूसिया जॉक्स ने गुरुवार (27 अगस्त) को क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के 15वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 6 विेकेट से हरा दिया। सेंट किट्स के 110 रनों के जवाब में सेंट लूसिया ने सिर्फ 14.4 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। नबी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

6 मैचों में 4 जीत के साथ सेंट लूसिया की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। वहीं पांच मैचों में चार हार के साथ सेंट किट्स छठे नंबर पर हैं।

Advertisement

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट किट्स की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ तीन ओवरों में कुल 11 रन के स्कोर पर टॉप 4 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए। क्रिस लिन (0), एविन लुईस (1), निक कैली (0) और दिनेश रामदीन (9) इन चारों बल्लेबाजों को मोहम्मद नबी ने अपना शिकार बनाया।

मिडल ऑर्डर में बेन डंक के 33 रन और अंत में अल्जारी जोसेफ की 13 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी की बदौलत 100 रन का आंकड़ा पार किया।  

मोहम्मद नबी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। वहीं केसरिक विलियम्स,जहीर खान,रहकीम कॉर्नवाल और स्कॉट कुगैलाइन ने 1-1 विेकेट हासिल किया।

Advertisement

सेंट लूसिया जॉक्स की पारी

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया को रहकीम कॉर्नवाल (11 गेंद में 26 रन ) और आंद्रे फ्लेचर (16) ने मिलकर तेज शुरूआत देने की शुरूआत की औऱ 3 ओवर में पहले विेकेट के लिए 30 रन जोड़े।  कॉर्नवॉल के आउट होने के बाद 52 रन के स्कोर पहुंचते-पहुंचते फ्लेचर और मार्क डेयल (0) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद नजीबुल्लाह जादरान (24 गेंदों में 33 रन ) औऱ रोस्टन चेस (नाबाद 27) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की।

Advertisement

सेंट किट्स ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, उनके अलावा सिर्फ बेन डंक ही 1 विकेट हासिल कर पाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार