हैडिंगले के मैदान पर आज मेजबान इंग्लैंड की टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। एक तरफ इंग्लैंड जहां लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है तो दूसरीं तरफ श्रीलंका ने केवल एक मैच में ही जीत हासिल की है। इस मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड्स बन सकते हैं,आइए जानते हैं। 

Advertisement

1. इयोन मोर्गन के 9000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

इयोन मोर्गन 8 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए अपने 9000 रन पूरे कर लेंगे। मोर्गन ये कारनामा करने वाले इंग्लैंड के 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

2. 300 इंटरनेशनल छक्के

इस मैच में अगर मोर्गन 2 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं,तो इंटरनेशनल क्रिकेट में वो 300 छक्के पूर कर लेंगे। अब तक सात क्रिकेटर ही ये कारनामा कर पाए हैं। 

3. इंग्लैंड के लिए वनडे में 200 छक्के

Advertisement

इयोन मोर्गन अगर इस मैच में 7 छक्के जड़ लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेट बन जाएंगे। 

4. जो रूट बनेंगे एक हजारी

जो रूट 29 रन बनाते ही वनडे करियर में श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन पूरा कर लेंगे। रूट ने श्रीलंका के खिलाफ फिलहाल 971 रन बनाए है जिसमें 2 शतक तथा 6 अर्धशतक शामिल है।

Advertisement

5. एंजेलो मैथ्यूज के 12000 इंटरनेशनल रन

एंजेलो मैथ्यूज को इंटरनेशनल क्रिकेट में 12000 रन पूरा करने के लिए महज 1 रन की जरूरत है। एक रन बनाते ही मैथ्यूज श्रीलंका के तरफ से 12,000 रन पूरा करने वाले 8वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार