19 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें संस्करण में महेंद्र सिंह धौनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान के पद से हटा दिया गया है। धोनी की जगह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीवन स्मिथ को पुणे सुपरजायंट्स का कप्तान बना दिया गया है।
Advertisement
अब देखना होगा क्या धोनी के कप्तानी पद से हटने से पुणे सुपरजायंट्स की टीम कमाल कर पाएगी। गौरतलब है कि साल 2016 के आईपीएल में अच्छी टीम होने के बावजूद पुणे सुपरजायंट्स धोनी के नेतृत्व में 14 मैच में केवल 5 मैच ही जीत पाई थी। विराट कोहली का चहेता खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से बाहर
आईए आपको बतातें हैं पिछले साल दोनों के परफॉर्मेंस पर एक नजर ..
आईपीएल 2016 में दोनों के परफॉर्मेंस पर एक नजर ..
आईपीएल 2016 में दोनों के परफॉर्मेंस पर एक नजर ..
| प्लेयर | मैच | पारी | रन | 50/100 | स्ट्राइक रेट |
| धोनी | 14 | 12 | 284 | 1/0 | 135.23 |
| स्टीव स्मिथ | 8 | 7 | 270 | 0/1 | 153.4 |