India vs Australia 1st Test Stats Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  गुरुवार (9 फरवरी) से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। आइए जानते हैं। 

Advertisement

25000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

विराट कोहली अगर 64 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल में 25000 रन पूरे कर लेंगे। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के दूसरे और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ने तीनों फॉर्मेट में खेले गए 490 मैच की 546 पारियों में 24936 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर (34357), कुमार संगाकारा (28016), रिकी पोंटिंग (27483), महेला जयवर्धने (25957), जैक कैलिस (25534) ही इंटरनेशनल रन की लिस्ट में कोहली से आगे हैं। 

अश्विन के 450 विकेट

रविचंद्रन अश्विन एक विकेट हासिल करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लेंगे। अब तक 8 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है, जिसमें एक भारतीय है। अश्विन ने अब तक खेले गए 88 टेस्ट मैच की 166 पारियों में 449 विकेट लिए हैं। अश्विन सबसे तेज इस आंकड़े तर पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। इस मामले में वह अनिल कुंबले (93) को पछाड़ेंगे।

मोहम्मद शमी के 400 विकेट

Advertisement

शमी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 170 मैच की 223 पारियों में 399 विकेट लिए हैं। एक विकेट हासिल करते ही शमी इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले नौंवे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। 

पुजारा के 2000 रन

चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 टेस्ट मैच की 37 पारियों में 1893 रन बनाए हैं। 107 रन बनाते ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 टेस्ट रन बनाने वाले भारत कौ चौथे खिलाड़ी बनेंगे। सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्षम्ण और राहुल द्रविड़ ही अब तक ऐसा कर पाए हैं। 

Advertisement

विकेट का शतक

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन (94) अगर 6 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ अनिल कुंबले ने ही ऐसा किया है। 

जडेजा के 250 विकेट

Advertisement

रविंद्र जडेजा अगर 8 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट के आंकड़े को पूरा कर लेंगे। भारत के लिए वह 250 टेस्ट विकेट लेने वाले आठवें गेंदबाज बनेंगे। जड्डू ने अब तक 60 मैचों में 24.71 की औसत से 242 विकेट चटकाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार