India vs New Zealand 2nd T20I Records: भारत ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने एक गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स भी बने, आइए जानते हैं।

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

युजवेंद्र चहल भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके अब इस फॉर्मेट में 91 विकेट हो गए हैं। चहल ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 90 विकेट दर्ज हैं।

पहली बार हुआ है ऐसा

इस मुकाबले में कुल 239 गेंदों का खेल हुए और भारत औऱ न्यूजीलैंड दोनों टीम के बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं जड़ पाए। पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत में टी-20 इंटरनेशनल मैच में एक भी छक्का नहीं लगा है। 

स्पिनर्स द्वारा सबसे ज्यादा गेंदबाजी

Advertisement

इस मुकाबले में 180 गेंद यानी 30 ओवर स्पिनर्स ने डाले। भारतीय स्पिनर ने 13 ओवर और न्यूजीलैंड के स्पिनर ने 17 ओवर। टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार किसी मैच में इतनी गेंद स्पिन गेंदबाजों ने डाली है। इससे पहले साल 2011 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में हुए टी-20 मैच में 168 गेंद स्पिनर्स ने डाली थी। 

हार्दिक पांड्या के 150 विकेट

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एक विकेट हासिल किए, इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। 

Advertisement

स्पिन चौकड़ी ने किया कमाल

भारत के लिए युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा ने एक-एक विकेट हासिल किय़ा। पहली बार ऐसा हुआ है जब टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के लिए चार स्पिनर गेंदबाज ने एक-एक विकेट लिया है।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार