नई दिल्ली, 29 मार्च। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देशभर में जारी कोरोनावायरस खतरों को बीच लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है और इसके लिए उसने भारतीय भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का उदाहरण दिया है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर पुजारा का एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा है, "पुजारा परिवार की तरह आप भी अपने अपने घरों में ही रहें।"

Advertisement

भारतीय भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इससे पहले कहा था कि लॉकडाउन के दौरान उनका आधा समय तो बेटी की देखभाल में ही गुजर जाता है।

Advertisement

कोरोना से लड़ने के लिए भारत सरकार ने पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर रखा है और इस दौरान पुजारा सहित सभी क्रिकेटर अपने अपने तरीके से घर पर वक्त बिता रहे हैं।

पुजारा ने कहा था , "मेरे लिए यह बदलाव स्वागत योग्य है। मैं इन दिनों खुद के साथ समय बिता रहा हूं। जब भी मैं अकेला होता हूं तो किताब पढ़ने और टीवी देखना पसंद करता हूं।"

उन्होंने कहा, "मेरे पास एक बेटी है जो हमेशा ही खेलने के लिए काफी उत्साह से भरी रहती है। मेरा अधिकतर समय तो बेटी की देखभाल में ही गुजर जाता है। मैं रोज के काम में पत्नी का हाथ भी बटा रहा हूं।"

पुजारा ने सभी देशवासियों से घरों में ही रहने की अपील की और कहा कि उन्हें किसी से भी हाथ नहीं मिलाना चाहिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार