Australia T20 World Cup 2026: कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के आय़रलैंड के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप मैच से बाहर होने के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल किया गया है। इस हफ़्ते की शुरुआत में ट्रेनिंग के दौरान मार्श को ग्रोइन में चोट लगी थी, जिससे टेस्टिकुलर ब्लीडिंग हो गई।
मार्श मंगलवार को मैच की पूर्व संध्या पर प्रैस क्रॉफ्रेंस मे शामिल हुए थे। लेकिन उनके बाहर होने की खबर बुधवार को कोलंबो में मैच के टॉस से 15 मिनट पहले आई।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा, “वह (मार्श) लगातार दर्द और असुविधा का अनुभव कर रहे हैं, जिसके कारण उनकी गतिविधि सीमित हो गई है। स्कैन में अंडकोष के अंदरूनी रक्तस्राव की पुष्टि हुई है, और उन्हें कुछ समय तक आराम और रिहैबिलिटेशन की आवश्यकता होगी। उनकी मैदान पर वापसी लक्षणों में सुधार और मेडिकल सलाह के आधार पर तय की जाएगी।"
"स्टैंडबाय खिलाड़ी स्टीव स्मिथ श्रीलंका जाएंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वहां की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सकें और तैयारी कर सकें।"
मार्श के बाहर होने के चलते पहले मैच में सिलेक्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ 12 खिलाड़ी ही थी। क्योंकि टूर्नामेंट से बाहर हुए जोश हेजलवुड की जगह फिलहाल किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है औऱ टिम डेविड मुकाबले के लिए फिट नहीं थे। सीन एबॉट श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया के साथ बतौर रिजर्व मौजूद हैं, लेकिन उन्हे टीम में मौका नहीं मिला है।
स्मिथ ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2024 में खेला था। हाल ही में खत्म हुई बिग बैश लीग में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था, उन्होंने 6 पारियों में 59.80 की औसत और 167.97 की स्ट्राईक रेट से 299 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि जोश हेजलवुड औऱ पैट कमिंस पहले ही चोट के काऱण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।