श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल दो मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है और पहले वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम मुसीबत में नजर आ रही है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने कप्तान चरिथ असलांका की 126 गेंदों पर 127 रनों की शानदार पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 214 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया।

Advertisement

पहली पारी के अंत के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर शुरू से ही दबाव बना दिया और दो शुरुआती विकेट चटकाए। मुसीबत में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने कप्तान स्टीव स्मिथ से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन स्मिथ ने अपनी टीम को मुसीबत से क्या उबारना था वो अपना विकेट फेंक कर चले गए।

Advertisement

स्मिथ 17 गेंदों पर 12 रन के निजी स्कोर पर, एक लापरवाह और खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक गए। ये दुनिथ वेलालागे द्वारा ऑफ और मिडिल स्टंप लाइन पर फेंकी गई फुल डिलीवरी थी जो टर्न करने के बजाय एंगल से अंदर गई। स्मिथ ने डीप मिड-विकेट पर क्रॉस द लाइन शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वो गेंद को पूरी तरह से मिस कर गए और बोल्ड हो गए। बोल्ड होने के बाद उन्हें भी ये एहसास था कि वो खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने 9 विकेट सिर्फ 145 रन पर गंवा दिए हैं और हार के करीब खड़ी कंगारू टीम को अभी भई 70 रनों की दरकार है। ज़ाहिर है कि ऑस्ट्रेलिया ने ये जीता हुआ मैच अपने बल्लेबाजों की खराब बल्लेबाजी की वजह से गंवाया है। अब अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच में हारता है तो वो ये सीरीज जीत नहीं पाएंगे और अगला मैच जीतकर वो सिर्फ सीरीज बराबर कर पाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार