Advertisement

Australia vs England 4th Test Records: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन (27 दिसंबर) को दूसरी पारी में 39 गेंदों में नाबाद 24 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान स्मिथ ने खास रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 72 पारियों में 55.51 की औसत से 3553 रन हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 82 पारियों में 56.31 की औसत से 3548 रन दर्ज हैं। अब डॉन ब्रैडमैन की उनसे आगे हैं, जिन्होंने 73 पारियों में 89.78 की औसत से 5028 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले की पहली पार में बॉर्डर कुछ खास नहीं कर पाए थे और 31 गेंदों में 9 रन की पारी खेली थी। हालांकि मौजूदा सीरीज में स्मिथ अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। उन्होंने तीन टेस्ट की छह पारियों में 45.33 की औशत से 136 रन बनाए हैं। बता दें कि बीमार होने के चलते वह एडिलेड में हुए तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।

मुकाबले की बात की जाए तो दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर ऑलआउट हो गई और पहली पारी में मिली 42 रन की बढ़त के चलते इंग्लैंड को 175 रन का लक्ष्य रखा। स्मिथ के अलावा ट्रैविस हेड ने 46 रन की पारी खेली।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में इंग्लैंड भी पहले दिन ही 110 रन पर ढेर हो गई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार