ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) उंगली में चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 के बाकी बचे खेल से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 25 जून से बारबाडोस में खेला जाएगा। 

Advertisement

तीसरे दिन के खेल के दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की कैच छोड़ने के दौरान स्मिथ की  कनिष्ठिका उंगली (Little Finger) में चोट आई थी। इसके बाद दर्द से कराहते हुए स्मिथ मैदान से बाहर चले गए और फिर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। 

Advertisement

जब स्मिथ ने बावुमा का कैच छोड़ा, उस समय वह 2 रन पर थे औऱ तीसरे दिन के अंत पर वह 65 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें बावुमा भी अपनी पारी के दौरान हैमस्ट्रिंग की परेशानी से झूझ रहे थे औऱ उन्हें दौड़ने में परेशानी आ रही थी। 

इस मुकाबले की पहली पारी में स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 गेंदों में 66 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 13 रन आए। 

गौरतलब है कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं और जीत से 69 रन दूर है। मार्करम के अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

तीसरे दिन के खेल के दौरान दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 213 रन पर ऑलआउट हो गई और पहली पारी में मिली 74 रनों की बढ़त के चलते साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का लक्ष्य रखा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार