AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शनिवार (22 अगस्त) से खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बार फिर मैदान पर अपनी एक हरकत की वजह से चर्चा में आ गए। 

Advertisement

यह पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के नौवें ओवर में देखने को मिला। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी एक गेंद स्टीव स्मिथ के पैड पर जा लगी। इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जोरदार LBW की अपील की, लेकिन फिल्ड अंपायर नितिन मेनन ने अपील को खारिज कर दिया।

इसके बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और गेंदबाज तस्कीन अहमद आपस में चर्चा करने लगे कि DRS लिया जाए या नहीं। इसी दौरान स्मिथ ने भी बातचीत में अपनी तरफ से बोलना शुरू कर दिया। स्मिथ इस दौरान बांग्लादेशी खिलाड़ियों को उकसाते नजर आए और उन्होंने इशारा करते हुए कहा, "मैं विकेट के आधे रास्ते तक आ चुका हूं, गेंद काफी ऊपर जा रही है... रिव्यू ले लो।" 

VIDEO:

स्मिथ की यह हरकत देखकर फील्ड अंपायर नितिन मेनन और उनके साथी अंपायर कुमार धर्मसेना ने स्मिथ को अपने पास बुलाया और उन्हें साफ तौर पर समझाया कि उन्हें फील्डिंग टीम के DRS रिव्यू लेने की प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहिए।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बांग्लादेश की पहली पारी महज 34 ओवर में 64 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार विकेट गंवाए। हालांकि स्टीव स्मिथ और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 77 रन की जुझारू साझेदारी हुई। स्मिथ ने 74 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि ग्रीन 81 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए थे और पहली पारी में 101 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 6 विकेट अपने नाम कर लिए हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार