Australia vs Bangladesh 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास शनिवार (22 अगस्त) से बांग्लादेश के खिलाफ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 5.30 बजे से खेला जाएगा।
स्टीव वॉ को पछाड़ने का मौका
स्मिथ अगर इस मुकाबले में 50 रन बना लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव वॉ को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।वॉ के नाम 168 टेस्ट मैच की 260 पारियों में 10927 रन दर्ज हैं, वहीं स्मिथ ने अभी तक 124 टेस्ट की 222 पारियों में 10878 रन बनाए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन
टेस्ट क्रिकेट में 11000 रन पूरे करने के लिए स्मिथ को 122 रनों की दरकार है। अगर इस मुकाबले में स्मिथ इस आंकड़े को छू लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 11000 या उससे ज्यादा बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ने ही अभी तक यह मुकाम हासिल किया है।
राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड खतरे में
स्मिथ के पास टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। द्रविड़ ने 11000 रन पूरे करने के लिए 234 टेस्ट पारियां खेली थी।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन
कुमार संगाकारा- 208 पारी
ब्रायन लारा- 213 पारी
रिकी पोंटिंग- 222 पारी
सचिन तेंदुलकर-223 पारी
राहुल द्रविड़- 234
डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में भले ही ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन स्मिथ का बल्लेबाजी में प्रदर्शन अच्छा रहा था। पहली पारी में स्मिथ 71 रन की पारी के साथ मेजबान टीम के टॉप स्कोरर रहे थे और दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि सीरीज में बांग्लादेश टीम फिलहाल 1-0 से आगे है।