ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ  (Steve Smith ODI Retirement) ने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा कर दी। भारत के खिलाफ दुबई में खेला गया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल इस फॉर्मेट में उनका आखिरी मुकाबला है। 

Advertisement

स्मिथ टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

35 साल के स्मिथ ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली चार विकेट की हार के बाद अपने साथी खिलाड़ियों को इस फैसले के बारे में बताया। 

स्मिथ ने कहा, “ ऐसा लगता है कि जाने का सही समय आ गया है। यह सफर शानदार रहा और मैंने हर मिनट का लुत्फ उठाया। बहुत सारे अद्भुत पल और शानदार यादें रही हैं। दो वर्ल्ड कप जीतना एक शानदार उपलब्धि थी, साथ ही कई शानदार साथियों ने इस सफर को साझा किया।अब खिलाड़ियों के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने का एक शानदार अवसर है, इसलिए ऐसा लगता है कि यह सही समय है।”
 

स्मिथ ने साल 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर लेग स्पिन ऑलराउंडर डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 170 वनडे मैच खेले, जिसमें 43.28 की औसत से 5800 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 35 अर्धशतक जड़े। गेंदबाजी में भी उन्होंने 28 विकेट अपने खाते में डाले। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में 16वें नंबर पर रहे औऱ देश के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ 11 खिलाड़ियों ने बनाए।

Advertisement

स्मिथ 2015 औऱ 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। 2015 में स्मिथ वनडे कप्तान बने थे, हाल ही में पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी की। उन्होंने 64 वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की, जिसमें जीत का प्रतिशत 50 रहा।

स्मिथ 2015 और 2021 में ऑस्ट्रेलिया पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर रहे और 2015 आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर में भी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार