Steve Smith Takes Diving Catch: मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर अपनी शानदार फील्डिंग से सभी को हैरान कर दिया। उनके इस शानदार प्रयास की सोशल मीडिया पर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में गुरुवार (2 जुलाई) को वॉशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के बीच खेले गए लीग स्टेज के 16वें मुकाबले में 37 साल के स्टीव स्मिथ ने अपनी शानदार फील्डिंग से महफिल लूट ली। ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो का ऐसा डाइविंग कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और फैंस दोनो दंग रह गए।

Advertisement

यह शानदार नजारा लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। वॉशिंगटन फ्रीडम के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने ऑफ स्टंप के बाहर धीमी शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। कॉलिन मुनरो ने जगह बनाकर जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह से नहीं आई और मिड-ऑफ की दिशा में हवा में चली गई।

सर्कल के अंदर खड़े स्टीव स्मिथ ने पलभर भी देर नहीं की। वह अपनी बाईं ओर तेजी से दौड़े और फिर हवा में डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। गेंद तेजी से नीचे आ रही थी, लेकिन स्मिथ ने बेहतरीन संतुलन और मजबूत पकड़ दिखाते हुए कैच पूरा किया। इस शानदार कैच के साथ कॉलिन मुनरो की 31 गेंदों में 25 रन की संघर्षपूर्ण पारी का अंत हो गया और बेन ड्वारशुइस को अहम विकेट मिल गया। वहीं स्मिथ का यह कैच कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इस उम्र में भी उनकी फुर्ती, शानदार टाइमिंग और बेहतरीन एथलेटिज्म की जमकर तारीफ की। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स की टीम 17.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कॉलिन मुनरो (25 रन) के अलावा रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाए। जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने यह मुकाबला 17 गेंद शेष रहते 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम के लिए स्टीव स्मिथ 44 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि मार्क चैपमैन ने 30 गेंदों में 34 रन की अहम पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार