13 फरवरी।  साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। डेल स्टेन ने यह कारनामा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच के दौरान हासिल किया पहले टी 20 मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत हासिल की। 

Advertisement

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 178 रन चेस करने से 1 रन से चूक गई। डेल स्टेन ने इस मैच में जैसे ही जोस बटलर का विकेट हासिल किया वैसे ही उन्होंने इमरान ताहिर को पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

इमरान ताहिर ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 61 विकेट 35 मैच में चटकाए थे। स्टेन ने अब 62 टी-20 इंटरनेशनल विकेट 45वें विकेट में अर्जित किए। इस लिस्ट में तीसरे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मार्नी मॉर्कल हैं जिन्होंने 46 विकेट चटकाए हैं।

वैसे टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज है। लसिथ मलिंगा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में कुल 106 विककेट चटकाए हैं। शाहिद अफरीदी के नाम 96 टी-20 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार