सेंट जोंस, 19 अगस्त | भारत के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी रखीम कोर्नवाल का मानना है कि निरंतरता उन्हें खेल के सबसे लंबे प्रारूप के लिए उपयुक्त बनाती है।

Advertisement

26 साल का यह खिलाड़ी अपनी भारी भरकम कद काठी के लिए जाना जाता है। रखीम की लंबाई छह फुट छंह इंच है और वजन 140 किलो है। उनके नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 55 मैचों में 260 विकेट और 2,224 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

क्रिकेट वेस्टइंडीज की वेबसाइट ने रखीम के हवाले से लिखा है, "टीम के लिए चुने जाना शानदार एहसास है। मैं यह लंबे समय से हासिल करने की कोशिश कर रहा था। अगर मैं पहले टेस्ट में अंतिम-11 में चुना जाता हूं तो और अच्छा होगा। मैं बस जाकर अच्छा करना चाहता हूं। मैं अपने दोस्तों तथा परिवार को निराश नहीं कर सकता।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टेस्ट प्रारुप मेरे खेल को भाता है क्योंकि खिलाड़ी को सफल होने के लिए निरंतरता की जरूरत होती है और अभी तक मैंने इस चुनौती का काफी लुत्फ उठाया है।"

2017 में भारत के विंडीज दौरे पर अभ्यास मैच से सुर्खियों में आने वाले रखीम ने कहा, "मैंने बीते वर्षो में काफी मेहनत की है। मैं हमेशा अपने आप को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। मुझे लगता है कि मैं यह जारी रख सकता हूं।" भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 22 अगस्त से सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में शुरू होगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार