ईडन पार्क में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।

186 का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 1 के स्कोर पर लगा। रोहित बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद गिल और विराट ने पारी को संभाला। बारिश की वजह से खेल दो बार बाधित हुआ।

दूसरी बार बारिश की बाधा के बाद जब खेल शुरू हुआ, तो डीएलएस नियम के मुताबिक भारत को जीत के लिए 32 ओवर में 143 का लक्ष्य मिला।

शुभमन गिल और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान लग रहा था कि भारत 9 विकेट से जीत हासिल करेगी, लेकिन ये साझेदारी टूटते ही लगातार विकेट गिरे।

गिल दूसरे विकेट के रूप में 56 गेंदों पर 37 रन बनाकर 114 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद 124 के स्कोर पर विराट कोहली तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। विराट ने अर्धशतक लगाया। वे 51 गेंदों पर 1 छक्का और 13 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए।

124 के स्कोर पर ही अक्षर पटेल बिना खाता खोले चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। श्रेयस अय्यर भी 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर 136 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।

राहुल और नमन धीर ने भारतीय टीम को जीत दिलाई। भारत ने 5 विकेट पर 22.4 ओवर में 143 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। राहुल 3 और धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी ने 3, जबकि काइल जैमिसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट ने 38, डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर ने 34 और जैकब डफी ने नाबाद 15 रन बनाए थे।

कीवी टीम ने एक समय 146 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे। ब्लेयर और डफी ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया।

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई थी। न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट ने 38, डेरिल मिचेल ने 28 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, ब्लेयर टिकनर ने 34 और जैकब डफी ने नाबाद 15 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार