Varun Aaron: रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 41 रन बनाकर नाबाद रहे। पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को सराहा है। वरुण को लगता है कि जड्डू ने मुकाबले के पहले दिन सोच-समझकर जोखिम उठाया।

Advertisement

एरोन ने जियो-हॉटस्टार पर कहा, "मुझे लगा कि जड्डू की बॉडी लैंग्वेज शानदार थी। पहली गेंद से ही वह स्ट्राइक रोटेट करने, इरादे दिखाने और क्रीज पर गतिशील रहने की कोशिश कर रहे थे। वह सिर्फ गेंद-दर-गेंद खेलने की कोशिश नहीं कर रहे थे। वह चीजों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "सबसे खास बात यह थी कि वह बशीर के सामने किस तरीके से खेले। आमतौर पर, वह उन्हें सावधानी से खेलते थे, लेकिन मैच के पहले दिन उन्होंने सोच-समझकर जोखिम उठाया। यही बात मायने रखती है। जडेजा ने सुनिश्चित किया कि स्कोरबोर्ड चलता रहे। रवींद्र जडेजा के रूप में, जब आप निचले क्रम का मार्गदर्शन कर रहे होते हैं, तो आप सॉलिड होना चाहते हैं, लेकिन साथ ही थोड़ी आक्रामकता भी लाना चाहते हैं।"

आरोन का मानना है कि टेस्ट की अंतिम पारी में गेंदबाजी करना जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी के लिए एक गोल्डन 'चांस साबित' होगा।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, "अभी भी काम बाकी है, लेकिन चीजें अच्छी दिख रही हैं। जब मिडिल ऑर्डर की बात आती है, तो अंतिम पारी में चयन सवालों के घेरे में होगा। भारत इस पिच में चौथे नंबर पर गेंदबाजी के लिए तैयार है, और उन्होंने दो स्पिनर्स को चुना है।"

आरोन का मानना है कि टेस्ट की अंतिम पारी में गेंदबाजी करना जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की स्पिन जोड़ी के लिए एक गोल्डन 'चांस साबित' होगा।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार