MI vs KKR: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस टीम के विरुद्ध 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि केकेआर सिर्फ 11 ही मैच जीत सकी है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ साल 2008 और 2009 में खेले गए सभी चार मैच अपने नाम किए थे। इसके बाद साल 2010 में मुंबई इंडियंस को 2 में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 में दोनों ही मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते।

Advertisement

साल 2012 में मुंबई इंडियंस को एक हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबले में जीत दर्ज की। साल 2013 में एमआई ने दोनों मुकाबलों को अपने नाम किया। साल 2014 और 2015 में दोनों टीमें चार मुकाबलों में आमने-सामने रहीं, जिसमें केकेआर ने 3 मैच अपने नाम किए।

साल 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने सभी 7 मैच जीते। साल 2019 उसे 2 में से एक मुकाबला गंवाना पड़ा। साल 2020 में इस टीम ने दोनों मैच अपने नाम किए। साल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहीं। पिछले 4 सीजन को देखें, तो दोनों टीमों ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं।

मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का सीजन जीता था। वहीं, केकेआर 3 बार (2012, 2014 और 2024) इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है।

साल 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने सभी 7 मैच जीते। साल 2019 उसे 2 में से एक मुकाबला गंवाना पड़ा। साल 2020 में इस टीम ने दोनों मैच अपने नाम किए। साल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहीं। पिछले 4 सीजन को देखें, तो दोनों टीमों ने कुल 6 मैच खेले, जिसमें 4 मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार