Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले के दौरान 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के जरिए आउट करार दिए गए। इसी के साथ अंगकृष 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आईपीएल में आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। आइए, जानते हैं कि आईपीएल में अब तक इस तरह कौन-कौन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटा है?

Advertisement

आईपीएल इतिहास में पहली बार इस तरह आउट होने वाले बल्लेबाज यूसुफ पठान थे। साल 2013 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण अपना विकेट गंवा बैठे थे। उस पारी में यूसुफ ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन जुटाए थे।

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरा नाम अमित मिश्रा का है। साल 2019 में विशाखपट्टनम के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उस पारी में अमित मिश्रा ने 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 ही रन बनाया था।

इस लिस्ट में तीसरा नाम रवींद्र जडेजा का है, जो साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी तरह आउट हुए थे। उस पारी में जडेजा 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 ही रन बना सके थे।

इस लिस्ट में दूसरा नाम अमित मिश्रा का है। साल 2019 में विशाखपट्टनम के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 'फील्ड में रुकावट डालने' के कारण आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। उस पारी में अमित मिश्रा ने 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 ही रन बनाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। क्रीज पर वापस लौटन के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई। इस बीच फील्डर का थ्रो सीधे अंगकृष के पैर में लगा। इस बीच एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी, जिसके बाद अंगकृष को 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' के कारण आउट करार दिया गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार