विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कई टीमों ने अपने दमदार प्रदर्शन से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई है। आइए, टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से 5 सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं।

Advertisement

114 रन: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर है, जिसने 21 फरवरी 2023 को पाकिस्तान के विरुद्ध केपटाउन में 114 रन से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 213 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान निर्धारित ओवरों में 99/9 का स्कोर ही बना सका।

Advertisement

113 रन: साउथ अफ्रीका ने 28 फरवरी 2020 को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 113 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने सलामी बल्लेबाज लिजेली ली (101) के शतक के दम पर 195/3 का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद थाईलैंड को 19.1 ओवरों में महज 82 रन पर समेट दिया।

102 रन: इस लिस्ट में न्यूजीलैंड तीसरे पायदान पर है, जिसने 19 फरवरी 2023 को पार्ल में श्रीलंका के विरुद्ध 102 रन से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सूजी बेट्स (56) और अमेलिया केर (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 162/3 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.5 ओवरों में महज 60 रन पर सिमट गई।

113 रन: साउथ अफ्रीका ने 28 फरवरी 2020 को कैनबरा में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ 113 रन के अंतर से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने सलामी बल्लेबाज लिजेली ली (101) के शतक के दम पर 195/3 का स्कोर खड़ा किया, जिसके बाद थाईलैंड को 19.1 ओवरों में महज 82 रन पर समेट दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

97 रन: ऑस्ट्रेलिया ने 11 फरवरी 2023 को पार्ल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 97 रन से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 14 ओवरों में सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई। एश्ले गार्डनर ने महज 12 रन देकर 5 विकेट निकाले।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार