New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में अब तक 18 सीजन खेले गए हैं। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान सर्वाधिक आईपीएल मैच खेले।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 235 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनका जीत प्रतिशत 57.87 रहा। इस दौरान माही ने 136 मुकाबले जीते, जबकि 97 मैच में हार का सामना करना पड़ा। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। धोनी ने अपने करियर में कुल 278 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।

Advertisement

रोहित शर्मा: इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2012 से 2023 के बीच 158 मैच खेले, जिसमें 87 मैच जीते, जबकि 67 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 4 मैच टाई रहे। रोहित ने आईपीएल करियर में कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान 2 शतकीय पारियां भी शामिल रहीं।

विराट कोहली: इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक आईपीएल करियर के सभी 267 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 143 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 66 मैच जीते और 70 गंवाए। इस दौरान 3 मैच टाई रहे। 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला। कोहली ने आईपीएल करियर में 39.54 की औसत के साथ 8,661 रन बनाए, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

रोहित शर्मा: इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2012 से 2023 के बीच 158 मैच खेले, जिसमें 87 मैच जीते, जबकि 67 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस बीच 4 मैच टाई रहे। रोहित ने आईपीएल करियर में कुल 272 मैच खेले, जिसमें 29.73 की औसत के साथ 7,046 रन बनाए। इस दौरान 2 शतकीय पारियां भी शामिल रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रेयस अय्यर: इस खिलाड़ी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 133 मैच खेले, जिसमें 34.22 की औसत के साथ 3,731 रन बनाए। इस दौरान अय्यर ने 87 मुकाबलों में टीम की कमान संभाली, जिसमें 48 जीते और 35 मैच गंवाए। 2 मैच टाई रहे और इतने ही मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार