T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 की लगातार 4 पारियों में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में फॉर्म में लौटे। अभिषेक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी और बड़े स्कोर की नींव रखी।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर भारत को चार विकेट पर 256 रन तक पहुंचाया।

Advertisement

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की प्रशंसा की। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा, "अभिषेक ने अपनी तकनीक में बदलाव दिखाया और गेंदबाज के गेंद छोड़ने तक इंतजार किया। उनकी बैट की गति नियंत्रित और संतुलित थी, जिससे शॉट्स में मजबूती आई।"

मैच से पहले अभिषेक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। पेट की समस्या के बाद वह लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। आलोचना बढ़ रही थी और टीम पर दबाव भी था। लेकिन इस मुकाबले में उनकी बॉडी लैंग्वेज अलग दिखी। उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर संकेत दे दिया कि वह जल्दबाजी नहीं करेंगे। ड्रेसिंग रूम का संदेश साफ था—क्रीज पर टिके रहो और पारी को आगे बढ़ाओ।

संजू सैमसन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर दबाव कम किया। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने टिनोटेंडा मापोसा, ब्रायन बेनेट और रिचर्ड नगारवा पर बड़े शॉट लगाए। पावरप्ले के अंत तक भारत 80 रन तक पहुंच चुका था। अभिषेक ने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

अभिषेक 55 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े और आखिरी पांच ओवर में भारत ने 80 रन बटोरे।

Advertisement

संजू सैमसन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। सैमसन ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर दबाव कम किया। उनके आउट होने के बाद अभिषेक ने आक्रामक तेवर अपनाए। उन्होंने टिनोटेंडा मापोसा, ब्रायन बेनेट और रिचर्ड नगारवा पर बड़े शॉट लगाए। पावरप्ले के अंत तक भारत 80 रन तक पहुंच चुका था। अभिषेक ने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत से भारत का नेट रन रेट सुधरा और सेमीफाइनल की दौड़ रोमांचक हो गई। अब कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला निर्णायक होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार