इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाज एडम होस के साथ तीन साल का नया करार किया है। इसके साथ ही 33 वर्षीय होस कम से कम 2029 तक क्लब के साथ जुड़े रहेंगे। वह 2023 में इस टीम के साथ हैं।

होस ने वॉर्सेस्टरशायर के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में 96 मैच खेले हैं। उन्होंने क्लब के रेड-बॉल सेटअप में खुद को एक अहम खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है, इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 'रैपिड्स' टीम की कप्तानी भी संभाली है। क्लब ने एक बयान में कहा, "वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि एडम होस ने क्लब के साथ अपना भविष्य और लंबा करते हुए तीन साल का नया करार किया है।" अपने अनुबंध को बढ़ाने के फैसले पर बात करते हुए होस ने क्लब प्रबंधन द्वारा उन पर जताए गए भरोसे और टीम के भीतर मौजूद आपसी जुड़ाव का जिक्र किया।

क्लब के बयान में होस ने कहा, "दोनों तरफ से प्रतिबद्धता होना बहुत अच्छी बात है। क्लब और प्रबंधन से मुझे जो भरोसा मिला, उसके बाद यह फैसला लेना बहुत आसान था। मुझे उम्मीद है कि आने वाले कुछ वर्षों में मुझ पर जताए गए इस भरोसे को मैं सही साबित कर पाऊंगा। यहां सबसे खास बात यह है कि यहां एक परिवार जैसा माहौल है और सभी एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं, जिसका असर हमारे खेल पर भी दिखता है। हम एक-दूसरे के लिए लड़ते हैं और जब हम साथ खेलते हैं, तो यह साफ तौर पर नजर आता है।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वॉर्सेस्टरशायर के लिए 46 फर्स्ट-क्लास मैचों में 2,400 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2025 के सीजन में देखने को मिला, जब उन्होंने हैम्पशायर के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 266 रन बनाया। इस पारी में उन्होंने 31 चौके और सात छक्के जड़े थे।

क्लब के बयान में होस ने कहा, "दोनों तरफ से प्रतिबद्धता होना बहुत अच्छी बात है। क्लब और प्रबंधन से मुझे जो भरोसा मिला, उसके बाद यह फैसला लेना बहुत आसान था। मुझे उम्मीद है कि आने वाले कुछ वर्षों में मुझ पर जताए गए इस भरोसे को मैं सही साबित कर पाऊंगा। यहां सबसे खास बात यह है कि यहां एक परिवार जैसा माहौल है और सभी एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं, जिसका असर हमारे खेल पर भी दिखता है। हम एक-दूसरे के लिए लड़ते हैं और जब हम साथ खेलते हैं, तो यह साफ तौर पर नजर आता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार