Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के 21 वर्षीय स्पिनर नूर अहमद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सबसे कम मुकाबलों में 50 विकेट का आंकड़ा छूने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने 42 मुकाबलों में इस आंकड़े को छुआ।
नूर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। नूर अहमद ने आईपीएल इतिहास में 23.75 की औसत के साथ 52 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान 2 बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया।
मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीत दर्ज की। यह इस सीजन सीएसके की दूसरी जीत रही। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रन जुटाए।
म्हात्रे 17 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सैमसन ने देवाल्ड ब्रेविस के साथ 32 गेंदों में 39 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया।
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सैमसन ने आयुष म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रन जुटाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में केकेआर 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए रामदीप सिंह ने 23 गेंदों में सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा, सुनील नरेन ने 24 रन, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन बनाए। विपक्षी खेम से नूर अहमद ने 3 विकेट निकाले, जबकि अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल किए।