फुटबॉल जगत से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यह मामला केरल के मलप्पुरम जिले का है। जहां एक फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने आइवरी कोस्ट के 22 वर्षीय फुटबॉलर डायरासौबा हसने जूनियर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ ने उनके साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया।

Advertisement

हसने जूनियर फुटबॉल क्लब जवाहर मावूर का हिस्सा हैं, जो सेवन्स फुटबॉल टूर्नामेंट खेल रही है।

Advertisement

यह घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई, जिसमें कई लोगों को हसन जूनियर के पीछे दौड़ते और उन्हें जबरन पकड़ कर मारते हुए देखा जा सकता है।

हालांकि, कुछ दर्शकों ने कहा कि घटना तब शुरू हुई जब फुटबॉल खिलाड़ी ने उनमें से एक को लात मार दी।

स्थानीय क्लब न्यूलाला पूकोलाथुर का प्रतिनिधित्व करने वाले हसने ने स्थानीय पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह भी स्वीकार किया कि दर्शकों ने उन्हें "अफ्रीकी बंदर" और "ब्लैक" भी कहा है।

पुलिस की जांच जारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार