इंग्लैंड को दूसरे वनडे मुकाबले में 5 रन से शिकस्त देकर साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। यह 1998 के बाद से इंग्लैंड में साउथ अफ्रीका की पहली वनडे सीरीज जीत है।

Advertisement

इंग्लैंड ने मई 1998 में इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली गई तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। साउथ अफ्रीका ने उस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, जिसके बाद इंग्लैंड ने आखिरी मैच को सात विकेट से जीतकर अपनी लाज बचाई।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम एक बार फिर अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा बैठी है। अब उसके पास सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर लाज बचाने का मौका होगा। सीरीज का अंतिम मुकाबला सात सितंबर को साउथैम्पटन में आयोजित होगा।

लंदन में गुरुवार देर रात खत्म हुए दूसरे वनडे मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट खोकर 330 रन बनाए।

टीम को एडन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 13.1 ओवरों में 73 रन की साझेदारी हुई। रिकेल्टन 33 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान टेंबा बावुमा महज चार रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम ने 64 गेंदों में एक छक्के और छह चौकों की मदद से 49 रन की पारी खेली।

Advertisement

शानदार शुरुआत के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम 19 ओवरों तक तीन विकेट गंवाकर 93 रन ही बना सकी थी।

यहां से मैथ्यू ब्रीत्जके ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। ब्रीत्जके 77 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में तीन छक्के और सात चौके शामिल थे। इनके अलावा स्टब्स ने 58, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक चार शिकार किए, जबकि आदिल राशिद को दो सफलताएं हाथ लगीं। इनके अलावा जैकब बेथेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 325 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के लिए जोस बटलर और जो रूट ने 61-61 रन जुटाए, जबकि जैकब बेथेल ने 58 रन की पारी खेली, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की तरफ से नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट अपने नाम किए। केशव महाराज को दो सफलताएं हाथ लगीं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार