ICC T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे के हाथों 23 रन से मैच गंवाना पड़ा। गुरुवार को इस बड़े उलटफेर के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रेविस हेड ने स्वीकारा है कि पावरप्ले में विकेट गिरने से टीम पर दबाव आया।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में महज 146 रन पर सिमट गई।
मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हमें लगा कि विकेट अच्छा था। हमें लगा कि पूरे मुकाबले में यह काफी संतुलित रहेगा और वैसा ही दिखा भी। हमारी पारी में दो विकेट जल्दी गिरे, फिर भी मुझे लगा कि उस विकेट के हिसाब से स्कोर थोड़ा कम रह गया, खासकर जब दूसरी पारी में गेंद बेहतर तरीके से आ रही थी।"
ऑस्ट्रेलियाई टीम 29 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से ग्लेन मैक्सवेल ने मैट रैनेशॉ के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जुटाए, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।
मुकाबला गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "हमें लगा कि विकेट अच्छा था। हमें लगा कि पूरे मुकाबले में यह काफी संतुलित रहेगा और वैसा ही दिखा भी। हमारी पारी में दो विकेट जल्दी गिरे, फिर भी मुझे लगा कि उस विकेट के हिसाब से स्कोर थोड़ा कम रह गया, खासकर जब दूसरी पारी में गेंद बेहतर तरीके से आ रही थी।"
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की चोट से परेशान रही है। कप्तान ने कहा, "हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं। टॉस के समय हमने 23 खिलाड़ियों, चोटों और टूर्नामेंट की चुनौतियों की बात की थी, जो आम बात है। मुकाबले कड़े हैं, सभी टीमें मजबूत हैं। हम आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। अभी दो मैच शेष हैं।"