Punjab Kings: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को अहमदाबाद में क्वालीफायर-2 खेला जाना है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 3 जून को खिताबी मैच खेलती नजर आएगी, जिसमें आरसीबी पहले ही अपनी जगह बना चुकी है।

Advertisement

पंजाब की हालिया फॉर्म की बात करें तो इस टीम ने 14 में से नौ मुकाबले जीतकर लीग मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया था। उन्होंने अपने लीग के पांच में से आखिरी चार मुकाबले जीते थे, जिसमें एमआई के खिलाफ भी सात विकेट की जीत शामिल है।

Advertisement

वहीं एमआई को सीजन की शुरुआत में पहले पांच मैचों में चार में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार छह मुकाबले जीते और प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हो गए। हालांकि आखिरी तीन लीग मुकाबलों में उन्हें दो में हार मिली है, लेकिन एलिमिनेटर में मिली जीत के बाद उनका आत्मविश्वास निश्चित रूप से सातवें आसमान पर होगा।

आइए, जानते हैं कि पंजाब-मुंबई के बीच खेले जाने वाले इस निर्णायक मुकाबले में किन पांच खिलाड़ी पर सभी की निगाहें रहेंगी-

रोहित शर्मा: मुंबई के सलामी बल्लेबाज के तौर पर अनुभवी रोहित शर्मा एलिमिनेटर मैच में 81 रन की अहम पारी खेल चुके हैं। रोहित ने इस सीजन अब तक 14 मुकाबलों में 410 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक आए हैं।

सूर्यकुमार यादव: सूर्या इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस सीजन मुंबई के लिए 15 मुकाबलों में 67.30 की औसत के साथ 673 रन जड़े, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। ये बल्लेबाज इस सीजन सर्वाधिक रनों के मामले में नंबर-2 पर है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह: मुंबई का ये अनुभवी तेज गेंदबाज विश्व के सबसे घातक बॉलर्स में शामिल है। बुमराह इस सीजन 11 मुकाबलों में 18 शिकार कर चुके हैं।

श्रेयस अय्यर: जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे पंजाब का कप्तान अपने दम पर मैच पलटने का माद्दा रखते हैं। उन्होंने आईपीएल-2025 में अब तक 15 मैच खेले हैं, जिसमें 46.91 की औसत के साथ 516 रन बना चुके हैं। अय्यर के बल्ले से 5 फिफ्टी देखने को मिल चुकी है।

अर्शदीप सिंह: मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, तो पंजाब के पास अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप इस सीजन पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे हैं, जिन्होंने 15 मुकाबलों में 18 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

पंजाब किंग्स टीम: जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, मुशीर नौशाद खान, विजयकुमार विशक, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, सूर्यांश शेडगे, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश,

अर्शदीप सिंह: मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह, तो पंजाब के पास अर्शदीप सिंह हैं। अर्शदीप इस सीजन पंजाब के सबसे सफल बॉलर रहे हैं, जिन्होंने 15 मुकाबलों में 18 विकेट अपने नाम किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार