Third ODI Match Between India: आईसीसी ने पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वनडे के दो गेंदों के नियम और कनकशन सब्स्टीट्यूट प्रोटोकॉल में बदलाव को मंजूरी दे दी है।

Advertisement

नए प्लेइंग कंडिशंस आईसीसी की पुरुष क्रिकेट समिति की सिफारिश पर आधारित हैं और चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी द्वारा पास किए गए हैं। ये 17 जून से टेस्ट में, 2 जुलाई से वनडे में और 10 जुलाई से टी20 में लागू होंगे।

Advertisement

फिलहाल पुरुषों के वनडे में एक पारी में दो नई गेंदों का इस्तेमाल होता है। नए नियमों के अनुसार पारी की शुरुआत से 34वें ओवर तक दो गेंदें इस्तेमाल होंगी। इसके बाद गेंदबाजी टीम दोनों में से एक गेंद चुनेगी, जिसका इस्तेमाल 35वें से 50वें ओवर तक दोनों छोर से किया जाएगा।

आईसीसी ने कहा कि इस बदलाव का उद्देश्य "बल्ले और गेंद के बीच संतुलन को फिर से स्थापित करना" है। अगर किसी वनडे को पहली इनिंग शुरू होने से पहले ही घटाकर 25 ओवर या उससे कम कर दिया जाता है, तो पूरी पारी के लिए केवल एक नई गेंद दी जाएगी। नए कनकशन प्रोटोकॉल के अनुसार, टीमों को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को अपने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के नाम इन भूमिकाओं के आधार पर देने होंगे:

एक विकेटकीपर

एक बल्लेबाज

Advertisement

एक तेज गेंदबाज

एक स्पिनर

एक ऑलराउंडर

Advertisement

इस साल जनवरी में भारत ने बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह चौथे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा था। राणा ने मैच में 33 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें खेलने के लिए मंजूरी देने का फैसला काफी बहस का विषय बना। अब जिन भूमिकाओं में खिलाड़ी नामित किए जाएंगे, उससे ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता है।

अगर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को भी कनकशन हो जाए, तो मैच रेफरी मौजूदा "लाइक-फॉर-लाइक" प्रोटोकॉल के अनुसार नामित पांच खिलाड़ियों से बाहर के खिलाड़ी को मंजूरी दे सकते हैं।

इस साल जनवरी में भारत ने बल्लेबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह चौथे टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा था। राणा ने मैच में 33 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें खेलने के लिए मंजूरी देने का फैसला काफी बहस का विषय बना। अब जिन भूमिकाओं में खिलाड़ी नामित किए जाएंगे, उससे ऐसी स्थितियों से बचा जा सकता है।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार