आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम 7:30 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच होने वाला है। दोनों टीमें अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए पूरा जोर लगाने के लिए तैयार हैं। कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की शुभकामना दी है।

Advertisement

डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, "ऑल द बेस्ट, मौजूदा चैंपियन। पहले मैच से लेकर फाइनल तक, आरसीबी ने हिम्मत, अनुशासन और जबरदस्त टीमवर्क दिखाया है। टीम ने एक बार फिर बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया है और लाखों फैंस को उम्मीद और जश्न में एक साथ किया है। आरसीबी को आईपीएल 2026 फाइनल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज का मैच नम्मा बेंगलुरु के लिए एक और शानदार जीत के साथ खत्म हो और पूरे कर्नाटक के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी लाए।"

Advertisement

आईपीएल में आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए कर्नाटक में जगह-जगह पूजा और हवन आयोजित किए जा रहे हैं। हुबली में, कर्नाटक ड्राइवर्स यूनियन ने एक विशेष पूजा का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आरसीबी की जीत के लिए पूरी श्रद्धा से प्रार्थना की। पत्रकारों से बात करते हुए, यूनियन के अध्यक्ष शेखरैया मथापति ने टीम की क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि ड्राइवर समुदाय बेंगलुरु के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है, क्योंकि टीम अपने दूसरे ऐतिहासिक आईपीएल खिताब को जीतने की दौड़ में शामिल है।

डीके शिवकुमार ने एक्स पर लिखा, "ऑल द बेस्ट, मौजूदा चैंपियन। पहले मैच से लेकर फाइनल तक, आरसीबी ने हिम्मत, अनुशासन और जबरदस्त टीमवर्क दिखाया है। टीम ने एक बार फिर बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया है और लाखों फैंस को उम्मीद और जश्न में एक साथ किया है। आरसीबी को आईपीएल 2026 फाइनल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज का मैच नम्मा बेंगलुरु के लिए एक और शानदार जीत के साथ खत्म हो और पूरे कर्नाटक के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशी लाए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी इस सीजन में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार