ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह महिला टी20 विश्व कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगी। हीली भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में होने वाली वनडे और टेस्ट की घरेलू सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।
एलिसा हीली का अंतरराष्ट्रीय करियर तो बेहतरीन रहा ही है, लीग क्रिकेट में भी अपने दमदार प्रदर्शन से उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स का बड़ा चेहरा रही हीली महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज से जुड़ी रही हैं और टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में वो अनसोल्ड रही थीं, इसलिए मौजूदा सीजन का हिस्सा नहीं हैं।
यूपी वॉरियर्ज के लिए एलिसा ने 17 मैचों में 428 रन बनाए हैं।
बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए 11 सीजन में उन्होंने 3,000 से अधिक रन बनाए। इस दौरान दो बार उनकी टीम चैंपियन रही।
संन्यास की घोषणा के बाद हीली ने कहा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए हमेशा सबसे बड़ा सम्मान रहा है। भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी।"
बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए 11 सीजन में उन्होंने 3,000 से अधिक रन बनाए। इस दौरान दो बार उनकी टीम चैंपियन रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया के लिए हिली अब तक 162 टी20, 126 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं।